सम्मान के योग्य (Worthy for Respect)

माला बनने के लिए फूलों को एक साथ जुड़ना ज़रूरी होता है।अगर फूल अकेला हो तो भगवान उसे केवल अपने चरणों में ही स्थान देते हैं। जबकि वो उस माला को गले से लगाते हैं,जो फूलों की एकता और प्रेम का प्रतीक है,किसी अकेले फूल के अहंकार का नहीं।ठीक उसी प्रकार यदि हम सभी भारतीय ये चाहते हैं,कि विश्व हमें सम्मान की दृष्टि से देखे ;तो हमें मिलकर एक होना होगा। क्योंकि लड़ाई अगर घर में हो तो फ़ायदा हमेशा कोई तीसरा ही उठा ले जाता है। इसलिए सभी वाद और मतभेदों को भुलाकर हमें एक नई शुरुआत करनी होगी।

14 thoughts on “सम्मान के योग्य (Worthy for Respect)

  1. इस पैसेज का मूल संदेश यह है कि एकता और साझेदारी महत्वपूर्ण हैं। जैसे कि एक माला बनाने के लिए फूलों को एक साथ जोड़ना ज़रूरी होता है, वैसे ही आपको साथ मिलकर काम करना चाहिए। अगर आप विभाजित होते हैं, तो आपके उद्देश्यों को पूरा करने में कठिनाइयाँ आ सकती हैं, परंतु मिलकर काम करते समय आपको समृद्धि मिलती है। आपको एक दूसरे के साथ एकमत होकर बढ़ना होगा ताकि आपको दुनिया के सामने सम्मान प्राप्त हो सके। इसलिए, आपको सभी विवादों और असमंजसों को त्यागकर एक नई शुरुआत करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
    I am not good in hindi. So there may be mistakes. Please excuse me.
    Best wishes.
    🙏👍🤝❤️😊👌💯✔️

    Liked by 1 person

    1. आपने बिल्कुल सही समझा है। यही वास्तविक सन्देश है कि यदि हम सभी जाति,धर्म और भेदभाव को लेकर हमेशा लड़ते ही रहेंगे तो हमारा देश तरक्की करने के बजाय टूटता और कमज़ोर होता जाएगा। जबकि अगर हम एक दूसरे का दिल से साथ दे तो हम दुबारा विश्वगुरु बनकर उभर सकते हैं और सम्पूर्ण विश्व में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

      Liked by 1 person

Leave a comment