व्यक्ति का सरल व शान्त होना भी एक अपराध ही है।सच ही कहा गया है,आप हर किसी के साथ अच्छे नहीं हो सकते।कभी-कभी प्रतिरोध करना भी आवश्यक होता है।क्योंकि विद्युत धारा का प्रवाह भी उसी परिपथ में अधिक सरलता से होता है,जिसका प्रतिरोध अन्य परिपथों की तुलना में अपेक्षाकृत कम होता हैं। इसलिए खुद को इतना भी सस्ता न बनाएं कि कोई भी आए और खेल जाए।
It is also a crime for a person to be simple and calm. It is true that you cannot be nice with everyone. Sometimes resistance is also necessary. Because the flow of electric current also happens more easily in the same circuit, whose resistance is relatively less as compared to other circuits. So don’t make yourself so cheap that just anyone can come and play.
ज़िंदगी भर एक बात हमेशा याद रखना, जो तुम्हारी बुराई करे उसे हमेशा साथ रखना।
Always remember one thing throughout your life, always keep the one who criticise you with you.
हर इन्सान को अपनी तारीफ़ अच्छी लगती है। दुनियां में ऐसा कोई भी नहीं जिसे तारीफ़ से तकलीफ हो भले ही वो तारीफ झूठी ही क्यों न हो। मगर जब कोई आपकी बुराई करता है और आप में कमियां निकालता है।तब आपको बुरा लगता है और आप अपना मन मसोस कर रह जाते हैं। अगर आप उसे करारा जवाब दे सकने लायक हैं, तो आप वैसा ही करते हैं और अगर नहीं तो आप उसे मन ही मन गालियां देते हैं। पर क्या आपको पता है कि आपके जीवन में कुछ ऐसे ही लोग होने ही चाहिएं जो आपको;आपकी कमियां दिखा सकें।बात बात पर आपमें नुक्स निकालने वाला हर इन्सान आपका दुश्मन ही नहीं आपका दोस्त भी हो सकता है। आपको आईना दिखाने वाला शख्स बस आपको;आपकी सही तस्वीर दिखाए, फ़र्क नहीं पड़ता कि वो आपका दोस्त है या दुश्मन। कभी कभी हम अपनी कमियों को पहचान नहीं पाते और कभी कभी तो हमें एहसास ही नहीं होता कि हममें कोई कमी भी है। ऐसे शख्स से आपको ये फ़ायदा होता कि आपको ;अपनी कमियों को ढूंढना नहीं पड़ेगा। बल्कि कोई है, जो आपके लिए यह काम खुद कर रहा है। इससे आपकी शक्ति भी बचेगी, जिसे आप ख़ुद को तराशने में लगा सकते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं,जो आपमें यूं ही नुक्स निकालते रहते हैं।उनकी बातों का कोई सिर-पैर नहीं होता। पर उनकी बातों को भी कभी नज़रंदाज़ न करें। उनकी बातें अर्थपूर्ण भी हो सकती हैं। यदि उनकी बातों में थोड़ी भी सच्चाई है तो आपको ख़ुद को निखारने का एक और मौका मिल जायेगा और अगर नहीं है तो आपका उत्साह बढ़ जायेगा,क्योंकि लोग बस उसी का रास्ता काटते हैं ,जो तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा होता है। इसलिए ऐसे लोगों को वरदान मानिए जो आपको आईना दिखाकर, आपको संवारने में मदद कर सकते हैं और साथ ही साथ आपको बेहतर से बेहतरीन बन सकते हैं।
Every person likes to be praised. There is no one in the world who is hurt by praise, even if the praise is false. But when someone speaks ill of you and finds faults in you, then you feel bad and feel sad. If you are capable of giving him a befitting reply, you do so and if not, you abuse him in your mind. But do you know that there should be some people in your life who can show you your shortcomings. The person who finds faults in you in every conversation can be not only your enemy but also your friend. The person who shows you the mirror just shows you the true picture of you, it does not matter whether he is your friend or your enemy. Sometimes we are unable to recognize our shortcomings and sometimes we do not even feel that we have any shortcomings. You would benefit from such a person that you would not have to look for your shortcomings. Rather, there is someone who is doing this work for you himself. This will also save your energy, which you can use in carving yourself. But there are some people who keep finding faults in you. Their words have no basis. But never ignore their words either. His words may also be meaningful. If there is even a little truth in what they say then you will get another chance to improve yourself and if not then your enthusiasm will increase, because people only cross the path of those who are moving forward on the path of progress. Therefore, consider it a blessing to have such people who can show you a mirror and help you in grooming you and at the same time can help you become the best of the best.
बुरे वक्त में ही होती है बस अपनों की पहचान, सच में भला ख़बर है किसे,अपना कौन है?
It is only in bad times that one gets to know one’s own people,who really knows who is one’s own?
जब सब कुछ ठीक या बेहतर चल रहा हो उस वक्त तो सभी साथ देते है ,लेकिन जब भी आप समस्या में हों, खासकर तब जब आपकी माली हालत खस्ता हो।तो ऐसी स्थिति में आप अकेले होते हैं।बस साथ होते हैं तो कुछ सच्चे दोस्त और आपका परिवार और कभी कभी तो वो भी नहीं। कड़वी सच्चाई है मुसीबत के मारे कोई भी सहारा नहीं देता। लेकिन उगते सूरज को सब सलाम करते हैं।जब आपका बुरा समय चल रहा हो तो आपको मालूम पड़ता है कि आपने अपने जीवन में क्या कमाया है । मतलब ऐसा कोई है जो मुसीबत में आपके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है या नहीं।अगर आपके पास कोई ऐसा है तो वही आपके जीवन की सच्ची कमाई है। लेकिन अगर नहीं तो या तो आपके सम्बंध अपनों के साथ अच्छे नहीं थे या फिर आपने लोगों को पहचानने में गलती कर दी है।सच ही कहा गया है बुरा वक्त एक आईना है जो सबकी सच्चाई को सामने दिखाता है। इसलिए इससे नफ़रत न करें और परेशान न हों, क्योंकि ये आपको मजबूत बनाएगा और अपने जीवन में सही लोगों को चुनना सिखाएगा।
When everything is going well or better, then everyone supports you, but whenever you are in trouble, especially when your financial condition is bad, then in such a situation you are alone. Friends and your family and sometimes not even that. The bitter truth is that no one provides support in times of trouble. But everyone salutes the rising sun. When you are going through bad times, you realize what you have earned in your life. Meaning whether there is someone who stands shoulder to shoulder with you in trouble or not. If you have someone like that then he is the true income of your life. But if not, then either your relations were not good with your loved ones or you have made a mistake in recognizing people. It is rightly said that bad times are a mirror which shows everyone’s truth. So don’t hate it and don’t be upset because it will make you stronger and teach you to choose the right people in your life.
लड़ता रहा, घिसता रहा,संघर्ष में पिसता रहा। कभी मौसमों की मार से,सभी छेनियों के वार से। कितनी ही चोटे खाई हैं,तब जाकर वो सूरत पाई है। जिसको ये जग है पूजता, हर ओर जिसको ढूंढता।
पत्थर को भी भगवान का दर्जा यूं ही नहीं मिल जाता, उसे पाने में पत्थर को कई तकलीफें उठानी पड़ती है। उसे मूर्तिकार द्वारा छेनी से तिल-तिल कर काटा जाता है, घिसा जाता है।तब जाकर कहीं वो भगवान का स्वरूप प्राप्त कर पाता है।ठीक उसी प्रकार मनुष्य को भी यदि बड़ा बनना, महान बनना हो तो उसे भी कर्म और संघर्ष की कसौटी पर घिसना पड़ेगा।तब जाकर कहीं वह वो स्थान प्राप्त कर पाएगा जो अन्य लोगों के लिए दुष्कर है।
पुराने जख्मों को कुरेदने से क्या फ़ायदा घाव जब भी हरे होंगे तकलीफ़ ही दे जायेंगे।
पुरानी कड़वी यादों और अनुभवों को बार बार सोचने से आपका दर्द कम नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है। इसलिए अगर खुद की या किसी और की वजह से आपको कोई तकलीफ़ हुई हो तो या तो उसे भुला दो या फ़िर माफ़ कर दो। ज़िंदगी में लकलीफें कम और सुकून ज्यादा पाओगे।
क्या हुआ जो धीरज टूट गया ? क्या हुआ जो साहस छूट गया ? क्या हुआ जो आँखें भर आईं ? क्या हुआ जो विपदा है छाई ? बिगड़ी है तो बन जाएगी, ख़ुद के मन को समझाए रखना। इन तूफ़ानी अंधियारों में बस, इक आस का दीप जलाए रखना।-2 तिनका-तिनका चुनकर चिड़िया, अपना नीड़ गढ़ा करती है। वर्षा-आंधी को सह-सह कर, मौसम से जूझा करती है। नीड़ बिखरने पर वो फ़िर से, अपना नीड़ दोबारा गढ़ती। सोचो पंछी भी हार न मानें, मानव की लाज बचाए रखना। इन तूफ़ानी अंधियारों में बस, इक आस का दीप जलाए रखना।-2 काले-काले मेघ गगन में, चारों ओर भ्रमण करते हैं। कहीं गरजते-कहीं बरसते, कहीं धरा सूखी रखते हैं। बिन वर्षा के कृषक भी अपने, खेतों को जोता करता है। एक कृषक की भांति ही तुम भी, ख़ुद का मन बहलाए रखना। इन तूफ़ानी अंधियारों में बस, इक आस का दीप जलाए रखना।-2 दिन ढलता है,रात निकलती, चहुँ ओर अंधेरा छाता है। सूरज अपनी बारी तकता, मन ही मन मुसकाता है। चाहे बादल और ग्रहण हो, सूरज अपनी हार न माने। हर दिन अंधियारे को चीरे, लेकर भोर निकलता है। अपने मन में ऐसे ही तुम, सूर्य सी चमक जगाए रखना। इन तूफ़ानी अंधियारों में बस, इक आस का दीप जलाए रखना।-2
“कहते हैं दुनिया उम्मीद पर ही कायम है;जिसने उम्मीद छोड़ दी,उसने जीना छोड़ दिया। इसलिए अपने लिए ना सही; दूसरों के लिए ही उम्मीद के हांथ को थामे रक्खे। क्या पता आप किसी की उम्मीद, किसी प्रेरणा हो और नहीं हैं तो क्या पता बन जाएं।”