मन की इतनी सुनता क्यूं है?(Why do you listen to your mind so much?)

जब-जब तूने पंख उठाए,
मन ने कितने खेल रचाए।
कोशिश तेरी है बिन मतलब,
पथ पर पग-पग ये भरमाए।
हुए पांव घायल जब तेरे,
फिर उठने से डरता क्यूं है?
हार गया तो जीतेगा भी,
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
हर बार जो तूने ज़िद ठानी,
चाहा जो सागर को तरना।
मन ने फिर प्रश्न खड़े करके,
चाहा बाधाओं को रखना।
बस अनसुलझे से धागे हैं ये,
मन में जाले बुनता क्यूं है?
हार गया तो जीतेगा भी,
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
कुछ भी सोचे कुछ भी चाहे,
मन ने कब मुश्किल राह चुनी।
भय खाता ये बदलावों से,
इसको तेरी परवाह नहीं।
हर बार है हारा जीवन में,
पछताया इसकी सुन-सुनकर।
कह दे अब तक क्या मिल पाया?
तुझको जीवन में डर-डरकर।
जीवन तो संग्राम है ठहरा,
लड़ने से फिर डरता क्यूं है?
हार गया तो जीतेगा भी,
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
बढ़ चला सफ़र की राह में जो,
हिम्मत की मुट्ठी को बांधे।
बाधाओं की परवाह न कर,
चलता चल तूं डर के आगे।
मंज़िल भी बाहें फैलाकर,
फ़िर तुझको गले लगाएगी।
राहों में बिछी जो शूल तेरे,
फूलों का पथ बन जायेगी।
बाधाओं से ही निखरेगी,
तेरे व्यक्तिव की हर क्षमता।
तूं छोड़ दे डर अब कदम बढ़ा,
पूरी होगी फिर हर मंशा।
आशा है,सपने भी होंगे,
पूरा करने से डरता क्यूं है?
हार गया तो जीतेगा भी,
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
लक्ष्य का पथ आसान कहां,
कहीं कंकड़ है कहीं कीचड़ है।
बिन कष्ट उठाए जीवन में,
पाना कुछ भी अति दुष्कर है।
बिन गूंथे माटी ना चाक चढ़े,
बिन स्वर्ण तपे कुन्दन कैसा?
बिन बाधाओं विपदाओं के
बिन जीत-हार जीवन कैसा?
हर हार तुझे सिखलाएगी,
असफलता से डरता क्यूं है?
हार गया तो जीतेगा भी,
मन की इतनी सुनता क्यूं है?
मन की इतनी सुनता क्यूं है?

जब भी हम कुछ करना चाहते हैं तो हमारा मन हमें रोकता है। ये हमें डराता है,भ्रमित करता है और हमारे हृदय में शंका का बीज बोता है जिससे हम अपने लक्ष्य पथ से विमुख हो जाएं।एक बात समझ लिजिए कि हमारा मन हमें इन्द्रिय सुखों की ओर भटकता है जैसे-हद से ज्यादा सोना,आराम करना, आलस करना, नए बदलावों से इंकार करना आदि। ये हमें हर उस काम में लगाने की कोशिश करता है जिससे हमारा भला दूर दूर तक न हो सके।इसलिए हमें अपने मन की उन बातों को मानने से इनकार कर देना चाहिए जो हमारे विकास के मार्ग में बाधक हैं।

Whenever we want to do something our mind stops us. It scares us, confuses us and sows the seeds of doubt in our heart due to which we deviate from our target path. Understand one thing that our mind wanders towards physical pleasures like excessive sleeping, resting etc. , being lazy, refusing new changes etc. It tries to involve us in every work which cannot do us any good. Therefore, we should refuse to accept those things in our mind which are obstacles in the path of our development.

सुकून(Peace of Heart)

दिल क्या ढूंढे दिल क्या चाहे?
क्यूं मारा मारा फिरता है?
अब इसे कौन सी कमी हुई?
जो बन बेचारा फिरता है।
कभी मन्दिर में मत्थे टेकें,
कभी गलियों की है खाक छनी।
कभी दरगाहें कभी गुरुद्वारे,
पर कहीं न कोई बात बनी।
कुछ तो चाहे ये दिल मेरा,
जो बन आवारा फिरता है।
दिल क्या ढूंढे दिल क्या चाहे?
क्यूं मारा मारा फिरता है?
अब इसे कौन सी कमी हुई?
जो बन बेचारा फिरता है।
हर राहों पर ढूंढा इसको,
कितनी सारी महफ़िल देखी।
पर चकाचौंध की दुनियां में,
खोजा जिसको मुझको न मिली।
लख किए जतन है हार गया,
अब हारा-हारा फिरता है।
दिल क्या ढूंढे दिल क्या चाहे?
क्यूं मारा मारा फिरता है?
अब इसे कौन सी कमी हुई?
जो बन बेचारा फिरता है।
हां लौटा थककर आया मैं,
घर की दहलीज़ के जब अन्दर।
होकर बेफिक्र जो सर रक्खा,
मैने अपनी मां के आंचल।
है सुकून मिला जो ढूंढा रहा ,
था मैं अपने घर के बाहर।
जिसकी खातिर दर-दर भटका,
वो पाया है खुद के अन्दर।
अब जान गया है दिल मेरा,
क्यूं बन बंजारा फिरता है।
ये क्या ढूंढे ये क्या चाहे,
क्यूं मारा-मारा फिरता है।
अब इसे कौन सी कमी हुई,
जो बन बेचारा फिरता है।

What does the heart seek?
What does the heart desire?
Why does he roam around?
Now what did it lack?
Who wanders around like a pauper.
Sometimes bow down in the temple, Sometimes the streets are filled with dust & ashes.
Sometimes Dargahs,sometimes Gurudwaras,
But somewhere something happened.
This heart of mine wants something,
Who wanders around like a vagabond.
What does the heart seek?
What does the heart desire?
Why does he roam around?
Now what did it lack?
Who wanders around like a pauper.
Saw so many gatherings.
But in the world of glitz,
Searched for something I couldn’t find.
I tried my best but got defeated.
Now he wanders around defeated.
What does the heart seek?
What does the heart desire?
Why does he roam around?
Now what did it lack?
Who wanders around like a pauper.
Yes, I came back tired.
When inside the threshold of the house.
Who kept his head carefree,I my mother’s lap.
I have found the peace I was looking for.
I was outside my house.
For whom I wandered from door to door,
He has found it within himself.
Now my heart knows,
Why does he roam around like a nomad?
What does he seek,
what does he want?
Why does he wander around?
Now what lack did it have?
Who wanders around like a pauper.

“भागता रहा ज़िंदगी भर सुकुन के पीछे मगर मां की गोद जैसा सुकुन दुनियां में कहीं भी और नहीं।”

“I kept running after peace all my life, but there is no peace like mother’s lap anywhere else in the world.”

उठो चिन्ता छोड़ो (Wake up,stop worrying)

उठो व्यर्थ की चिंता छोड़ो,
यत्न करो विपदाएं मोड़ो।
जीवन तो उस ओर पड़ा है,
रोता क्यूं चुपचाप खड़ा है?
रोने से कुछ हो जायेगा?
अगर नहीं तो क्रंदन छोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
कुछ पल का छोटा सा जीवन,
मृत्यु उठे कब संग ले जाए?
समय कहा जो व्यर्थ करेगा?
करना है कुछ और उपाय।
कोशिश बिन रहने से अच्छा,
कुछ कर भले हार हो जाय।
हार गए तो क्या अन्तर है?
अब हाय-हाय की आदत तोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
औरों के आगे रोने से,
तेरा क्या कुछ बन भी पाया?
किसने तेरे आंसू पोंछे?
किसने तुझको धीर बंधाया?
अगर रहा है कोई ऐसा?
किसने कब तक साथ निभाया?
सोच समझ है व्यर्थ ये रोना,
अब शोक के सागर का मुख मोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
चिन्ता चिता समान है जिसमें,
कितने ही जीवन राख हुए हैं।
फ़र्क नही है एक ही डूबा,
संग-संग अपने भी साथ रहे हैं।
इस रोने की आदत ने ही,
कितने ही घर बार डुबाए।
जो हैं तेरे खातिर ; उनकी खातिर,
अब ये कुंठा छोड़ो ।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।
उठो धनंजय चिन्ता छोड़ो।

Get up, give up unnecessary worries, 
 Make efforts to divert the calamities. 
 Life is lying on the other side, 
 Why do you stand silently crying? 
 Will crying do anything? 
 If not, then stop crying. 
 Get up Dhananjay. Stop worrying. 
 Get up Dhananjay, stop worrying. 
 Life is short for a few moments, 
 When will death take you with it? 
 Who will waste time? 
 Some other solution has to be done. 
 Instead of trying to fix nothing, 
Even if you do something and get defeated.
What difference does it make if you lose?
Now break the habit of complaining.
Get up Dhananjay, stop worrying.
Get up Dhananjay, stop worrying.
Don’t cry in front of others. From, 
What could I achieve for you?
Who wiped your tears?
Who made you patient?
If there is someone like this?
Who supported you for how long?
Thinking, this crying is in vain, 
Now you turn face of the ocean of sorrow.
Get up Dhananjay, give up worrying.
Get up Dhananjay, give up worrying.
Worry is like a pyre in which,
So many lives have been reduced to ashes.
There is no difference, only one has drowned, 
I have been with myself as well.
This habit of crying itself,
Has sunk many a house.
For the sake of who is there for you;
For sake them,
Now leave this frustration.
Get up Dhananjay Chinta. Leave it. 
Get up Dhananjay, leave the worry.